Tuesday, December 10, 2024

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम, चौथे चरण का शेड्यूल जारी..

 बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का तीसरा चरण अभी चल रहा है. उनका यह कार्यक्रम आगे भी चलेगा. इसके लिए चौथे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

 इस संबंध में बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के  प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का चौथै चरण का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 15 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2024 तक विभिन्न जिलों में आयोजित किया जाएगा।

   इन्होंने बताया कि प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू  के हस्ताक्षर से  जारी किये गये नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी जी के कार्यक्रम की सूचना सभी जिला अध्यक्ष को भेज दी गई है , और उसी अनुसार जिन जिलों में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया  है, तैयारी चल रही है। पार्टी कार्यालय से जो दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं ,उसी के अनुसार तैयारी की जा रही है।

           एजाज अहमद ने आगे बताया कि दिनांक 15 दिसम्बर को सुपौल , 16 दिसम्बर को सहरसा , 17 दिसम्बर को मधेपुरा , 18  दिसम्बर को अररिया ,19  दिसम्बर को  किशनगंज, 20 दिसम्बर को पूर्णिया /पूर्णिया महानगर, 21 दिसम्बर को कटिहार ,

22 दिसम्बर को  भागलपुर  एवं नौगछिया संगठन जिला में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

 

Saturday, December 7, 2024

मुजफ्फरपुर में दो दोस्तों की मौत और दो के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

 बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा पोखरैरा के पास नेशनल हाइवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, चार दोस्त एक कार में सवार होकर सरैया से भगवानपुर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना घटित हो गई।

मृतकों की पहचान सरैया थाना क्षेत्र के बतरौलिया गांव निवासी उज्जवल कुमार सिंह और भगवानपुर के बिट्टू सिंह के रूप में हुई है। हादसे में घायल दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना देर रात हुई और दोनों मृतक घटनास्थल पर ही दम तोड़ गए। जैतपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा काफी दुखद है, और इससे इलाके में शोक की लहर है।

Friday, December 6, 2024

पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तोड़े सारे रिकॉर्ड और तेजी से बढ़ी फिल्म की कमाई

'पुष्पा 2 द रूल' ने पहले ही दिन दर्शकों के दिलों पर राज कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तबाही ला दी है. इसके साथ ही सोशल मीडिया के जरिये फिल्म की जमकर तारीफ की जा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भयंकर क्रेज देखने के लिए मिल रहा है और सुबह-सुबह ही फैंस मूवी देखने के लिए पहुंचने लगे. वहीं, फिल्म को दर्शकों की ओर से इस तरह के मिल रहे रिस्पॉन्स ने हर किसी को हैरान कर दिया है. जहां इस साल गिन-चुनकर कुछ फिल्में ही थिएटरों में कमाल दिखा पाई, वहीं ऐसा लग रहा है कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म पूरे साल की भरपाई करने के लिए मैदान में उतर रही है.

पहले ही दिन पूरी तरह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि, फिल्म रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ने के पूरे मूड में दिख रही है क्योंकि इसका सबूत इसकी एडवांस बुकिंग ही दे रही है. इस फिल्म को सुकुमार द्वारा निर्देशित किया गया है. इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसे बहाए हैं. कहा जा रहा है कि, इस फिल्म को 500 करोड़ के खर्च में तैयार किया गया है. वहीं, इसके लीड एक्टर अल्लू अर्जुन की फीस ही करीब 300 करोड़ बताई जा रही है. ऐसे में फिल्म के लिए धाकड़ कमाई होनी बहुत जरूरी है. वहीं, दूसरी ओर इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च पटना के गांधी मैदान में किया गया, जो साउथ की फिल्मों के लिहाज से एक नई और बड़ी बात है.

Wednesday, December 4, 2024

स्कूल में पढ़ाई या रासलीला: एक ही स्कूल के BPSC शिक्षक और शिक्षिका फरार, लव अफेयर की चर्चा तेज

 बिहार के सरकारी स्कूलों में कुछ शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय निजी जीवन में व्यस्त रहते हैं, ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। यहां बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से नियुक्त एक ही स्कूल के शिक्षक और शिक्षिका अचानक गायब हो गए हैं, जिसके बाद उनके बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा होने लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका अमृता कुमारी कुढनी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में पढ़ाती थीं। उनके साथ ही उसी स्कूल के शिक्षक राहुल कुमार भी स्कूल में उपस्थित नहीं हो रहे थे। दोनों के गायब होने को लेकर उनके बीच किसी प्रेम संबंध का अंदाजा लगाया जा रहा है। शिक्षिका अमृता स्कूल गईं थीं, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं आईं और उनका मोबाइल भी बंद हो गया, जिससे परिवारवालों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद अमृता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों को सकुशल बरामद करने के बाद उनके गायब होने की असल वजह का पता चल सकेगा।

बताया जा रहा है कि 30 नवंबर से दोनों शिक्षक-शिक्षिका फरार हैं। अमृता कुमारी वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव की निवासी हैं, जबकि राहुल कुमार भी उसी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।

Wednesday, November 27, 2024

औरंगाबाद की एक बेटी ने अपनी मेहनत से BPSC परीक्षा में पहले ही प्रयास में टॉप टेन में जगह बनाई है। अब उसका सपना UPSC की परीक्षा पास करने का है।

News Image

 यह खबर वाकई प्रेरणादायक है! औरंगाबाद की एक बेटी ने अपनी मेहनत और समर्पण से BPSC (Bihar Public Service Commission) परीक्षा में पहले प्रयास में ही टॉप टेन में जगह बना ली। इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

यह लड़की अब यूपीएससी (UPSC) जैसी बड़ी परीक्षा में अपनी किस्मत आजमाने का सपना देख रही है। यह दिखाता है कि उसका आत्मविश्वास और साहस किसी भी बड़ी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

ऐसी खबरें हमें यह याद दिलाती हैं कि भारतीय समाज में शिक्षा और कड़ी मेहनत के माध्यम से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी संकेत देती है कि छोटे शहरों और कस्बों के लोग भी देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित परीक्षा बोर्ड्स में टॉप करने की पूरी क्षमता रखते हैं।

इस तरह की उपलब्धियां युवाओं को प्रेरित करती हैं और यह संदेश देती हैं कि मेहनत के बिना कुछ भी संभव नहीं होता।

Tuesday, November 26, 2024

CM नीतीश ने दनियावां में ROB का किया उद्घाटन..

  News Image

Patna -मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने पटना जिला के दनियावां में राष्ट्रीय उच्च पथ-30ए (फतुहां-हरनौत बाढ़) पथ परियोजना अंतर्गत दनियावां बाइपास आर०ओ०बी० के शिलापट्ट का अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। 

उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने दनियावां आर०ओ०बी० का निरीक्षण किया और कहा कि इस आर०ओ०बी० के बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। रेलवे गुमटी के कारण पहले यहां अक्सर जाम की समस्या हुआ करती थी। अब इसके शुरू हो जाने से वाहनों का परिचालन सुचारू रुप से होगा।

ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय उच्च पथ-30 ए (फतुहा हरनौत बाढ़ पथ) फतुहा से प्रारंभ होकर दनियावां, जैतीपुर मोड़, हरनौत, सकसोहरा होते हुए बाढ़ तक जाती है। इसकी कुल लम्बाई 71.77 कि०मी० है। वर्तमान में 1.17 कि०मी० दनियावां बाइपास का निर्माण रेलवे द्वारा प्रस्तावित रेलवे लाइन के लिए नए आर०ओ०बी० को समाहित करते हुए पूर्ण कर लिया गया है। दनियावां बाइपास के निर्माण का मुख्य उद्देश्य दनियावां बाजार में स्थित रेलवे फाटक के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम से निराकरण एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है। इस पथ पर आवागमन प्रारंभ होने से पटना जिला तथा नालंदा जिला के बीच बेहतर संपर्कता हो जाएगी। यह पथ 36.474 कि0मी0 पटना जिला तथा 35.30 कि0मी0 नालंदा जिला में स्थित है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव  मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री बी० कार्तिकेय धनजी, आयुक्त पटना प्रमंडल  मयंक बरवड़े, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक  राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Monday, November 25, 2024

रांची-लोहरदगा लाइन 6 दिन रहेगी ब्लॉक, इन तारीखों को देखकर बनाएं यात्रा का प्लान....

 रांची-लोहरदगा रेलवे लाइन पर 25 नवंबर से छह दिनों तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मेकान-सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान ट्रेन संख्या 08693/08694 रांची-लोहरदगा-रांची मेमू स्पेशल को रद्द किया गया है। इसके साथ ही अन्य दूसरी ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ेगा। ऐसे में जरूरी है कि यात्री दिन और तारीखें देखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। रांची रेल मंडल के अंतर्गत मेकान-सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए 25 नवंबर से छह दिनों के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रांची-लोहरदगा रेलवे लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। विशेष रूप से ट्रेन संख्या 08693/08694 रांची-लोहरदगा-रांची मेमू स्पेशल को 25, 29, 30 नवंबर, 1, 2 और 3 दिसंबर को रद्द किया गया है। भारतीय रेलवे की ओर से पहले चरण का ब्लॉक एलएनटी की ओर से आए एक प्रस्ताव पर दिया जा रहा है। रेलवे का कहना है कि दूसरा ब्लॉक भी दूसरा प्रस्ताव आने के बाद दिया जाएगा।रेलवे की ओर से यह भी कहा गया है कि संभावित ब्लॉक रात में लिया जाएगा, इसमें निर्धारित घंटे के लिए ब्लॉक लिया जाएगा।इस दौरान लोहरदगा रेलवे लाइन पर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। रांची रेलवे स्टेशन से अन्य दिशाओं की ओर जाने वाली ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहेगा।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम, चौथे चरण का शेड्यूल जारी..

  बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का तीसरा चरण अभी चल रहा है. उनका यह कार्यक्रम आगे भी चलेगा. इस...