National - International

 

महाकुंभ में दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का होगा आयोजन, धर्म के साथ जैव विविधता के संरक्षण का मंच बनेगा प्रयागराज


प्रयागराज। भारतीय संस्कृति में धर्म और प्रकृति के बीच पूरकता का संबंध है। प्राकृतिक उपादानों को धार्मिक प्रतीकों के साथ जोड़कर प्रकृति संरक्षण का जो संकल्प हमारी धार्मिक परम्पराओं और विश्वास में निहित है उसे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और समृद्ध कर रही है। सरकार की इस सोच को धरातल में उतारने के लिए महाकुंभ में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

संस्कृति में पेड़-पौधों नदी-पर्वत ग्रह-नक्षत्र अग्नि-वायु सहित प्रकृति के विभिन्न रूपों को धार्मिक प्रतीकों और मानवीय रिश्तों से जोड़कर प्रकृति के संतुलन का जो संदेश छिपा है उसमें पवित्र नदियों के किनारे महाकुंभ जैसे विशाल धार्मिक समागम भी शामिल हैं। इसी संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार प्रयागराज महाकुंभ में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन कर रही है।


प्रकृति संरक्षण का मंच बनेगा महाकुंभ 

भारतीय संस्कृति की पहचान प्रकृति संरक्षण की संस्कृति के रूप में भी की जाती है। इस संस्कृति में पेड़-पौधों, नदी-पर्वत, ग्रह-नक्षत्र, अग्नि-वायु सहित प्रकृति के विभिन्न रूपों को धार्मिक प्रतीकों और मानवीय रिश्तों से जोड़कर प्रकृति के संतुलन का जो संदेश छिपा है उसमें पवित्र नदियों के किनारे महाकुंभ जैसे विशाल धार्मिक समागम भी शामिल हैं।

इसी संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार प्रयागराज महाकुंभ में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन कर रही है। प्रभागीय वनाधिकारी प्रयागराज अरविंद कुमार बताते हैं कि प्रयागराज महाकुंभ में 1-2 फरवरी, 2025 को बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जाना है। इसका प्रस्ताव शासन के पास भेजा जा रहा है। इसका प्रमुख उद्देश्य प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करना है।



युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार जाने वाली है डुमरी में पदयात्रा आयोजित, नेहा महतो ने यशोदा देवी को जिताने का किया आह्वान...

News Image

रांची/डुमरी : जेएमएम-कांग्रेस की जोड़ी ने राज्य को विकास के मानकों पर पिछड़ा बना दिया है। इन्हें सत्ता से हटाने की तैयारी राज्य की जनता ने कर ली है। डुमरी विधानसभा की जनता की हर समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। डुमरी के विकास के लिए जनता यशोदा देवी और उनके परिवार के 20 वर्षों की सेवा और संघर्ष को इसबार मौका देगी। यह चुनाव झारखंड आंदोलनकारी स्व. दामोदर महतो के सपनों का सुखी, संपन्न और समृद्ध डुमरी बनाने का है।

उक्त बातें नेहा महतो ने डुमरी विधानसभा की एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी के पक्ष में नावाडीह प्रखंड अंतर्गत देवी महतो इंटर कॉलेज से नावाडीह ब्लॉक मोड़ तक आयोजित जनसंपर्क पदयात्रा कार्यक्रम में कही। इस दौरान उन्होंने जनता से राज्य में एनडीए सरकार बनाने के लिए यशोदा देवी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। पदयात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। 

खाली पड़े पदों को भरने में विफल और रोजगार के नए अवसरों का सृजन करने में विफल रही सरकार ने युवाओं के सपनों को तोड़ा है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार जाने वाली है और एनडीए की सरकार आने वाली है। एनडीए सरकार आते ही हम एक साल के अंदर रिक्त पड़े सभी सरकारी पदों को भरेंगे। युवाओं के लिए राज्यभर में व्यापक इंटर्नशिप योजना लागू की जाएगी। इस योजना के तहत युवाओं को 6 से 25 हजार प्रति माह तक इंटर्नशिप राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 

महिलाओं का सम्मान एनडीए सरकार में हुआ है और आगे भी होगा। एनडीए सरकार में शिक्षक, सिपाही एवं पंचायत सेवकों के 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित और अन्य सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। महिलाओं के नाम एक रुपए में जमीन रजिस्ट्री का नियम, जिसे इस सरकार ने हटा दिया है, उसे पुनः लागू किया जाएगा। 

मौके पर यशोदा देवी ने कहा कि डुमरी की जनता की सेवा ही हमारा संकल्प है। यहां एक पार्टी को मौका तो जनता ने दिया लेकिन उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। यह समय बदलाव का है। डुमरी के भविष्य के लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है।

डुमरी के आदिवासी छात्रों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए हम संकल्पित हैं। जिसके लिए एकलव्य विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोनार नहर योजना को लागू किया जाएगा। जिससे सिंचाई के लिए सतत जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और फसलों का उत्पादन बढ़ेगा।


घुसपैठियों को 450 में सिलेंडर देने का मामला , कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को राज्य से बाहर किया जाए -- भाजपा

राँची : भाजपा के प्रतिनिधि मंडल सुधीर श्रीवास्तव का नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचा और ज्ञापन देकर मांग किया की तत्काल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री गुलाम मोहम्मद मीर को झारखंड राज्य से बाहर किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाए ।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया 14 नवंबर 2024 को बोकारो जिला के बेरमो विधानसभा के चंद्रपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जय मंगल के पक्ष में प्रचार करते हुए एक सभा को संबोधित करने के दौरान श्री मीर ने कहा की जब उनकी सरकार आएगी तो सभी को 450  में सिलेंडर मिलेगा चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान हो या घुसपैठिए हो या कोई और हो ।

आज  पूरा भारत  एवं झारखंड घुसपैठियों  से जूझ रहा है और  यह एक राष्ट्रीय समस्या है जो बहुत बड़ा रूप ले चुका है ।पर कांग्रेस प्रभारी ने  चुनाव के मौके में खुलेआम घुसपैठियों को सिलेंडर देने की बात कह कर न सिर्फ आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है बल्कि राज्य और देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया है। ऐसे नेता को पूरे राज्य से बाहर करना न्याय उचित होगा, क्योंकि उनके रहते घुस बैठिए अब  सिलेंडर लेने के लिए दिन-रात करके झारखंड में प्रवेश कर जाएंगे ।  प्रतिनिधिमंडल ने  ज्ञापन की प्रति एवं  श्री मीर द्वारा दिया गया बयान का वीडियो  चुनाव आयोग दिल्ली को भी भेजा है।  प्रतिनिधिमंडल में पुष्कर तिवारी शामिल थे


महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का बेहतरीन प्रदर्शन जारी, इंतजाम को लेकर सरकार की तारीफ

बिहार के राजगीर में महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारतीय महिला की टीम ने अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्का कर ली है. भारतीय टीम और उनके प्रशंसको को उम्मीद है कि यह चैंपियनशिप ट्रॉफी मेजबान टीम ही जीतेगी.

 बिहार में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें सरकार की तरफ से काफी बेहतर इंतजाम किए गए हैं इसकी तारीफ भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ियों के साथ ही दूसरे देशों की आने वाली टीम के खिलाड़ी कर रहे हैं. इन खिलाड़ियों को मैदान में खेलने के साथ ही आसपास के पर्यटक क्षेत्र में भ्रमण करने का अवसर भी दिया जा रहा है. भारत अन्य विदेशी टीमों ने राजगीर के कई पर्यटक स्थलों के साथ ही बोधगया के महाबोधि मंदिर का भी दर्शन  किया है. इस आयोजन में सरकार के द्वारा किए गए इंतजाम से अब बिहार की छवि खेल के  क्षेत्र में भी बेहतर हो रही है.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन किया था और देश-विदेश के आए खिलाड़ियों का स्वागत किया था. मैच की शुरुआत से पहले भी तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्टेडियम का दौरा कर अधिकारियों को कई तरह के निर्देश दिए थे. सरकार के ताजा प्रयास और इस आयोजन के बाद बिहार में खेल के प्रति  माहौल बेहतर होने की उम्मीद है.

बताते चलें कि बिहार में अंतरराष्ट्रीय का एकमात्र मोइनुल हक स्टेडियम पटना में था जिसमें कई दशक पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच हुए थे लेकिन उस स्टेडियम की स्थिति काफी खराब है और वहां लोकल स्तर का भी खेल नहीं हो पा रहा है, हालांकि अब इस स्टेडियम को भी बेहतर बनाने के लिए बीसीसीआई के साथ करार किया गया है. वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर अलग राज्य का दर्जा पाने वाले झारखंड में खेल और खिलाड़ियों को लेकर काफी इंतजाम किए गए. झारखंड के खिलाड़ी हर साल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर ला रहे हैं,लेकिन बिहार में कुछ नहीं हो पा रहा था. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया है और हाल ही में खेल विश्वविद्यालय की शुरुआत की है. इससे आने वाले दिनों में बिहार में खेल की गतिविधि बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है.

इससे पहले बिहार सरकार ने मेडल लाओ नौकरी पाओ की नीति लाई थी जिसकी तहत सैकड़ो  महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को बिना परीक्षा दिए ही विभिन्न पदों पर नौकरी दी गई है, इससे खेल के प्रति बिहार में माहौल बेहतर होता हुआ दिख रहा है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिहार में हॉकी के साथ ही क्रिकेट और अन्य खेल के  बड़े आयोजन होंगे जिससे कि राज्य के युवाओं को भी खेल के प्रति ज्यादा रुझान बढ़ेगा.


स्टार प्रचारक चिराग पहुंचे चतरा, किया रोड शो और प्रत्याशी जनार्दन पासवान के लिए मांगा समर्थन ....

News Image

चतरा : धरती गूंजे आसमान-रामविलास पासवान एवं चिराग पासवान जिंदाबाद के नारों से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोदी सरकार में मंत्री एवं युवा दिलों में राज करने वाले चिराग पासवान का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया| आज पासवान एनडीए समर्थित अपने पार्टी प्रत्याशी जनार्दन पासवान के पक्ष में रोड शो का आयोजान करने पहुंचे जहां करीब पांच सौ बाइक पर सवार होकर बीजेपी और एलजेपी के कार्यकर्ताओं ने चतरा में भव्य स्वागत किया | चिराग पासवान चतरा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में चिराग पासवान का मेगा रोड शो का आयोजान किया गया | इस भव्य रोड शो में चिराग पासवान एनडीए समर्थित एवं अपने पार्टी के प्रत्याशी जनार्दन पासवान एवं बिहार के जमुई लोकसभा सांसद सह झारखण्ड के चुनाव प्रभारी अरुण भारती पार्टी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रधान के साथ सजी हुई खुली जीप पर सवार होकर चतरा विधानसभा की जनता से जनार्दन पासवान के पक्ष में मतदान करने की अपील की |

अपने घरों की छतों, बालकनी एवं सड़क पर खडे लोगों का चिराग पासवान ने अपने हाथ जोड़कर एवं हाथ हिलाकर अभिवादन किया | रोड शो के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी थी | चिराग पासवान को देखने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ा था | बीजेपी और एलजेपी के झंड़ों के साथ लोग चिराग पासवान जिंदाबाद, धरती गूंजे आसमान- रामविलास पासवान के नारे लगा रहे थे | इस भव्य रोड शो में करीब पांच सौ बाइक सवार बीजेपी और एलजेपी का झंडा लिए जुलुस की शक्ल में चिराग के आगे आगे चल रहे थे एवं हज़ारों की संख्या में लोग चिराग की एक झलक पाने को बेताब दिखे | जगह जगह पर चिराग पासवान पर फूलों की वर्षा भी की जा रही थी | बताते चलें कि झारखण्ड विधानसभा के प्रथम चरण के मतदान को लेकर आज प्रचार थम जाएगा इसी को लेकर आज पूरे चतरा विधानसभा में चिराग का रोड शो का आयोजान किया गया| 

गठबंधन के तहत मिले चतरा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास हर हाल में ज्यादा से ज्यादा मार्जिन से जीतना चाहती है इसको लेकर पार्टी के बिहार सांसद सह झारखण्ड चुनाव प्रभारी अरुण भारती प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान अपने पार्टी के पदाधिकारियों संग चतरा में कैंप किए हुए हैँ| हर दिन बीजेपी या एनडीए के बड़े नेताओं द्वारा लगातार चतरा में जनसम्पर्क किया जा रहा है| एक सीट से लड़ने के बावजूद पार्टी ने अपना संकल्प पत्र भी जनता के लिए जारी किया है जिसमें राज्य के गरीब गुरबों दबे कुचलों के मुद्दों को पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में प्राथमिकता दिया है | इस रोड शो में उमड़े जनसैलाब पर पार्टी नेता हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि चतरा विधानसभा की सीट लोजपा रामविलास पचास हज़ार से ज्यादा अंतर से जीतेगी |


हाईकोर्ट के जज ने कहा डीएम साहब अपना मोबाइल 24 घंटा का ऑन रखिए,अन्यथा ...

Desk- हाईकोर्ट के जज ने डीएम साहब को चेतावनी देते हुए कहा कि अपना मोबाइल फोन 24 घंटा ऑन रखिए अन्यथा.. 

 यह मामला उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से जुड़ा हुआ है. सरकारी वकील द्वारा डीएम के फोन के स्विच ऑफ होने की बात लखनऊ हाई कोर्ट के जज के सामने की गई थी, इसके बाद कोर्ट ने हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को खुद सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया था. कोर्ट के आदेश पर हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह आज हाई कोर्ट के जज के सामने पेश हुए. जब मोबाइल स्विच ऑफ होने की बात पूछी गई तो जिलाधिकारी ने अपनी सफाई में कहा  कि नेटवर्क में तकनीकी समस्या के कारण मोबाइल फोन स्विच ऑफ था. जज ने कहा कि जिलाधिकारी जिले का प्रमुख होता है और उसका मोबाइल बंद आ रहा है. यदि कोई आपात स्थिति आ जाए तो जिलाधिकारी से कोई कैसे संपर्क करेगा. सनी के दौरान जज ने जिलाधिकारी को स्पष्ट रूप से कहा ध्यान रखिए कि भविष्य में कभी मोबाइल स्विच ऑफ ना हो.

दरअसल हाईकोर्ट के सामने हरदोई के नजाकत अली ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कि थी. जिसमें उन्होंने बताया कि उसने आठ माह पहले ही विस्फोटक लाइसेंस के रेंन्यु के लिए जिलाधिकारी हरदोई मंगला प्रसाद के यहां आवेदन कर रखा है, लेकिन अभी तक इसमें कोई आदेश पारित नहीं किया गया है. इस पर सोमवार को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सरकारी वकील से कहा था कि जिलाधिकारी हरदोई से पूछ के बताएं कि याची के लाइसेंस रीन्यू एप्लिकेशन पर अभी तक कोई आदेश क्यों नहीं हुआ.

कोर्ट द्वारा पूछे गए सवाल पर सरकारी वकील ने न्यायाधीश को बताया था कि जिलाधिकारी हरदोई को जब फोन किया गया, तो उनका फोन स्विच ऑफ था. ऐसे में कोर्ट ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया था.


झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

News Image

रांची : मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और डॉ. एस.एस. संधू के साथ रांची में झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव तैयारियों की विस्तृत और व्यापक समीक्षा की। 23-24 सितंबर को आयोग के दो दिवसीय समीक्षा दौरे के दौरान राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों जैसे आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी, आजसू पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधि आयोग से मिलने आए। सभी राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनाव 2024 के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए सराहना व्यक्त की।

 राजनीतिक दलों द्वारा उठाए गए मुख्य मुद्दे इस प्रकार हैं: 

1. अधिकांश दलों ने सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव कार्यक्रम तय करने से पहले अक्टूबर और नवंबर के महीने में दिवाली, छठ, दुर्गा पूजा और राज्य स्थापना दिवस जैसे विभिन्न त्योहारों पर विचार करने का अनुरोध किया। बताया गया कि राज्य में कई मतदाता छठ पूजा के दौरान यात्रा करेंगे। 

2. कई दलों ने एक चरण में चुनाव कराने का भी अनुरोध किया। 

3. राजनीतिक दलों ने त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने तथा स्थानीय नागरिक एवं पुलिस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने का अनुरोध किया, ताकि समान अवसर उपलब्ध हो सके।

4. संवेदनशील एवं ग्रामीण बूथों पर तैनाती के लिए CAPF एवं राज्य पुलिस का तर्कसंगत अनुपात हो , जिसकी निगरानी एक IG स्तर के अधिकारी द्वारा की जाए।

5. सभी मतदान केंद्रों पर 100% वेबकास्टिंग हो ।

6. मतदान केंद्रों के संबंध में, दलों में से एक ने सभी मतदान केंद्रों पर रैंप एवं पर्याप्त रोशनी की उपलब्धता के साथ-साथ बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं गर्भवती महिलाओं को मतदान में प्राथमिकता देने का अनुरोध किया।

7. मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्र आवासीय क्षेत्रों के निकट स्थापित किए जाएं। आवासीय क्षेत्रों से दूर स्थापित मतदान केंद्रों के लिए पिक एंड ड्रॉप सुविधा प्रदान की जाये । मतदान केंद्रों पर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए एक्सेसिबिलिटी ऑब्जर्वर भी तैनात किए जाने का सुझाव दिया 

8. एक पार्टी ने चिंता जताई कि कुछ मामलों में एक ही परिवार के एक साथ रहने वाले सदस्यों को अलग-अलग मतदान केंद्र आवंटित किए गए हैं और कुछ मतदान केंद्रों पर 1500 से अधिक मतदाता हैं। 

9. कुछ पार्टियों ने मतदान के दिन मतदान केंद्रों के पास मतदान डेस्क स्थापित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश और क्षेत्र के सीमांकन की आवश्यकता जताई।

10. एक पार्टी ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद पिछले चुनावों में कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं के नाम हटाए जाने के बारे में भी चिंता जताई। 11. एक पार्टी ने कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की अचानक वृद्धि की जांच का अनुरोध किया। 

12. कुछ पार्टियों ने चुनाव प्रचार के दौरान नफरत भरे भाषण पर चिंता जताई। एक पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में अवैध प्रवासियों जैसे विचाराधीन मामलों को उठाने पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया। 

13. मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध नकदी, शराब और मुफ्त उपहारों के इस्तेमाल पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई की जाए। शिकायत है कि प्रशासन विपक्षी दलों/उम्मीदवारों की शिकायतों पर सहयोग करने/आगे बढ़ने में धीमा है और ऐसी किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है। 

14. किसी भी उल्लंघन के लिए उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे प्रचार की 24x7 निगरानी और मतदान के दिन आईवीआरएस कॉल के माध्यम से प्रचार करने पर रोक। 

15. चुनाव की घोषणा के बाद मतदाताओं द्वारा स्वेच्छा से अपने घर में पार्टी के झंडे लगाने के संबंध में ईसीआई के निर्देशों के बारे में अधिक जागरूकता, ताकि अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक विरूपण अधिनियम के दुरुपयोग से बचा जा सके। 

16. मतदान केंद्रों पर इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम का विवरण पार्टियों/उम्मीदवारों को दिया जाना चाहिए। सुचारू मतदापी0ऑयलिलन प्रक्रिया के लिए सभी मतदान केंद्रों पर आरक्षित ईवीएम उपलब्ध कराई जानी चाहिए। 

17. जागरूकता के लिए मतदाता सूचना पर्ची पहले से वितरित की जानी चाहिए। 

18. डाक मतपत्रों की गिनती की वीडियोग्राफी हो ।

19. अन्य मांगों में उम्मीदवारों के साथ मतदाता सूचियों को समय पर वितरण, कुछ गैर सरकारी संगठनों द्वारा प्राप्त धन को चुनाव संबंधी प्रचार में लगाने पर रोक और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए नामांकन शुल्क में कमी करना आदि शामिल हैं। 


No comments:

Post a Comment

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम, चौथे चरण का शेड्यूल जारी..

  बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का तीसरा चरण अभी चल रहा है. उनका यह कार्यक्रम आगे भी चलेगा. इस...