Entertainment

  

PM मोदी के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह ने कर दी 'द साबरमती रिपोर्ट' की तारीफ


News Image
विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई थी.इस बीच जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार फिल्म अब विवादों में घिरती जा रही हैं.साल  2002 में हुए गोधरा कांड पर बनी फिल्म को लेकर दर्शक दो गुटों में बंट चुके हैं. कई इसके समर्थन में हैं तो वही कई इसके खिलाफ हो बैठे हैं.इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म की तारीफ की थी.वहीं अब गृह मंत्री अमित शाह ने 'द साबरमती रिपोर्ट'की सराहना की है.अमित शाह ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की तारीफ की है.बता दे की सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अमित शाह ने कहा कि सच को दबाया नहीं जा सकता चाहे कोई कितनी भी कोशिश कर ले. वही गृह मंत्री द्वारा किये गए इस पोस्ट को  यूजर के पोस्ट को री-शेयर किया है.बता दे की अमित शाह ने फिल्म की तारीफ करते हुए जो पोस्ट किया है उसमे उन्होंने लिखा है की -'कोई भी पावरफुल इकोसिस्टम कितनी भी कोशिश कर ले,वो सच को अंधेरे में छुपाए नहीं रख सकता. फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' अद्वितीय साहस के साथ इकोसिस्टम को चुनौती देती है और उस भयावह घटना के पीछे की सच्चाई को दिन के उजाले में उजागर करती है.'
बता दे की अमित शाह से पहले पीएम मोदी ने भी विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट'की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा था- 'खूब कहा है. ये अच्छा है कि ये सच सामने आ रहा है और वो भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें. एक फेक नैरेटिव सिर्फ लिमिटेड टाइम तक ही कायम रह सकता है. आखिरकार, फैक्ट हमेशा सामने आएगा.' बताते चले की विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.वही स फिल्म की कहानी की वजह से भले की इसे पसंद किया जा रहा हो लेकिन कई लोग इस फिल्म के कहनी की आलोचना भी कर रहे हैं.


करोड़पति बना नीली आंखों वाला वायरल पाकिस्तानी चायवाला

News Image

सोशल मीडिया पर एक  "पाकिस्तानी चायवाला" उर्फ अरशद खान इन दिनों खूब चाचा में बने हुए है.अरशद खान इस बार अपनी नीली आंखों और हैंडसम लुक्स की वजह से नहीं बल्कि किसी और कारण से चर्चा में है. असल में,साल 2016 में वायरल हुए पाकिस्तानी चायवाले को उनके टी ब्रांड के लिए शार्क टैंक पाकिस्तानी से 1 करोड़ रुपये की इंवेस्टमेंट मिली है.शार्क टैंक में फंडिंग मिलने के बाद अरशद खान ने बताया की एक चाय वेंडर से उद्यमी की जर्नी बहुत चैलेंजिंग रही है.वही उन्होंने यह भी कहा की मुझे मिलने वाले हर मौके के लिए आभारी हूं.बता दे की अरशद ने शार्क टैंक में पिचिंग के वक्त कहा- जब मैं किसी और के ढाबे में काम करता था तो मेरा एक ख़्वाब था कि मैं अपना एक कैफे बनाऊं. 2016 में मेरी फोटो वायरल हुई थी. 2020 मार्च में हमने पहला कैफे बनाया .

जैसे ही कैफे बनाया तो कोविड आ गया और फिर हमने उसे रीलॉन्च किया अक्टूबर 2020 में. हमारा कैफे लॉन्च होते ही वायरल हो गया. बता दें कि टी ब्रांड लॉन्च करने से पहले उन्हें कई सारे मॉडलिंग ऑफर मिले थे पर उन्होंने फिर अपने बिजनेस को ग्रो करने के बारे में सोचा. अपनी चाय के बारे में उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा- मेरा गोल हमेशा से चाय जैसी सिंपल चीज के जरिए पाकिस्तान और उसके कल्चर को रिप्रजेंट करने का रहा है.अरशद खान का ब्रांड अब इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बनाता जा रहा है.उनका लंदन में भी एक कैफे है.बता दें कि अरशद की तरह इंडिया में भी एक चायवाला बहुत फेमस है. उनका नाम है डॉली चायवाला. डॉली चायवाला की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ रही है. हाल ही में वो बिग बॉस 18 में भी दिखे.


अभिनेता शाहरुख खान को धमकी देने वाला शख्स रायपुर से गिरफ्तार..

News Image

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने और  50 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर से फैजान नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

 मिली जानकारी के अनुसार आरोपी फैजान रायपुर का रहने वाला है और पिछले काफी दिनों से वह मुंबई में रह रहा था. मुंबई पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह इस बीच कई तरह के बहाने बाजी कर रहा था. यही वजह है कि मुंबई पुलिस ने अब उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है उसे कुछ ही देर बाद रायपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जाएगा.

 बताते चलें कि हाल के दिनों में जान से मारने की धमकी देने की शिकायत लगातार बढ़ रही है अभिनेता सलमान खान के साथ ही शाहरुख खान, सांसद पप्पू यादव समेत कहीं VVIP को जान से मारने की धमकी दी गई है.शाहरुख खान के धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी की है.


नुसरत भरूचा ने दिवाली से पहले खुद को स्पेशल गिफ्ट

News Image

हिंदी सिनेमा जगत की चर्चित एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने खुद को दिवाली से पहले एक गिफ्ट दिया है.एक्ट्रेस ने दिवाली से पहले एक महंगी गाडी खरीदी है.वही नई गाड़ी के साथ एक्ट्रेस ने पूजा भी की है.वही जब से एक्ट्रेस ने अपने गाड़ी के साथ की तस्वीर शेयर की है तबसे लगातार उनकी नई गाड़ी के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.बता दे की एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की ब्रांड न्यू रेंज रोवर खरीदी है.वही कार खरीदने के बाद नुसरत पूजा भी करते दिखी हैं.वही जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें कार के साथ एक्ट्रेस ने पैपराजी को बहुत पोज भी दिए हैं. एक्ट्रेस ने कार की पूजा करते समय सूट पहना था जो जिसमें एक्ट्रेस बहुत प्यारी लग रही थीं.

बता दे की एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की ब्रांड न्यू रेंज रोवर खरीदी है और कार खरीदने के बाद नुसरत पूजा करवाने के लिए गईं थी. मालूम हो की एक्ट्रेस ने वायरल हो रही तस्वीरों में रेड कलर का सिंपल सूट पहना हुआ था.वही कार की पूजा करने के बाद उन्होंने कार के सामने खड़े होकर पोज भी दिए.बताते चले की जल्द ही दिवाली आने वाली है ऐसे में एक्ट्रेस ने खुद को ये खास गिफ्ट दे दिया है.एक्ट्रेस की वर्कफ्रंट की बात की जाए तो नुसरत की छोरी और इसके सीक्वल छोरी 2 को बहुत पसंद किया गया है.नुसरत के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं.


सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म "राजाराम" का फर्स्ट लुक जारी, फैंस में उत्साह...


News Image

भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म "राजाराम" का फर्स्ट लुक आज जारी किया गया। फर्स्ट लुक रिलीज होते ही फैंस के बीच भारी उत्साह का माहौल बन गया है। फर्स्ट लुक मुंबई में आउट किया गया। साथ ही प्रेस कांफ्रेंस भी किया गया। जिसे संबोधित करते हुए खेसारीलाल यादव ने पत्रकारों के जरिए अपील की कि दर्शक उनके काम को सराहें और सकारात्मक रूप से समर्थन दें। खेसारीलाल यादव ने कहा कि वे हमेशा अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के आभारी हैं और उनका प्रयास है कि वे अपने काम से सभी को मनोरंजन प्रदान करें। उन्होंने यह भी अपील की कि भोजपुरी सिनेमा को बेहतर बनाने में सभी का सहयोग मिले। फिल्म "राजाराम" को लेकर खेसारीलाल यादव ने आगे कहा कि यह उनके करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है, जिसमें उन्हें एक चुनौतीपूर्ण और अनोखा किरदार निभाने का मौका मिला है। इस फ़िल्म के सभी गाने सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ साथ सभी लीडिंग म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।

"राजाराम" एक सुपरस्टार की कहानी है, जो उसके व्यक्तित्व और उसने आने वाले परिवर्तन के साथ साथ उसके समाज में योगदान को भी दर्शाती है। इस फ़िल्म में खेसारी जी ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाये है। इन सभी के साथ साथ, एक किरदार उन्होंने भगवान राम का भी निभाया है, जो भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक अनूठा और खास किरदार होने वाला है जो प्रभावशाली होने के साथ साथ, दर्शकों को आकर्षित भी कर रहा है। इसका लुक, आउट होते ही, फ़ैन्स की उत्सुकता और बढ़ गई है। इतनी सारी भूमिकाओं के बीच, श्री राम की भूमिका, को निभाना आपने आप में ही एक सहनीय चीज़ है। 

इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के दमदार व्यक्तित्व और उनके अनूठे अभिनय की आभा पूरी फिल्म को खास बनाती है। भोजपुरी सिनेमा में इस तरह की फिल्म लंबे समय बाद आई है, जिससे दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। वहीं, फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल ने कहा कि “राजा राम मैंने निर्देशित किया है और खेसारीलाल यादव जी से इतने सारे किरदार पर काम करवाना मेरे लिए एक चैलेंज था, जिसमें मुझे बेहद मजा आया। अब उम्मीद है कि जब फिल्म थिएटर में आएगी, तब दर्शकों को भी खूब मजा आयेगा।”

फिल्म का निर्देशन और निर्माण बड़े स्तर पर किया गया है,अब फैंस को केवल इस फिल्म का इंतजार है, जो खेसारीलाल यादव के करियर की एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 

फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान जल्द ही किया जाएगा, लेकिन फिलहाल "राजाराम" का लुक फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो चुका है। इस फिल्म में अभिनेता राहुल शर्मा भी प्रमुख किरदार में नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनाई जा रही है और इसका निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ आर्य बब्बर, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान,के के गोस्वामी,विनोद मिश्रा,संजय महानंद,सुबोध सेठ,वीणा पाण्डेय,निशा तिवारी,अमित शुक्ला, और संजय पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फ़िल्म के निर्माता पराग पाटिल और आर आर प्रिंस है। पोस्टर जारी करने के साथ साथ इस फ़िल्म के पहले गाने ,चुम्मा चुम्मा का प्रदर्शन किया गया।जिसे उपस्थित सभी लोगो ने तारीफ करते हुए कहा कि यह गाना दर्शकों की बीच धमाल मचाएगी। यह गाना ९ अक्टूबर को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ साथ सभी लीडिंग म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा. 

फिल्म की शूटिंग अयोध्या के वास्तविक स्थानों पर की गई है। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी हैं, जबकि डीओपी आर.आर. प्रिंस और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का है।



पहले दिन 100 करोड़ कलेक्शन के तैयारी में है देवरा पार्ट 1

फिल्म देवरा पार्ट 1 को लेकर जबरदस्त क्रेज अभी से फैंस के बीच में बना हुआ है.जैस की हम सभी जानते हैं RRR के बाद जूनियर एनटीआर की यह पहली पहली हिंदी फिल्म है, और फैंस इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं. बात दे की देवरा 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है, लेकिन इसके पहले ही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग होनी शुरू हो गई है.इस फिल्म के एडवांस बूकंग की अगर बात करे तो अभी तक रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की 6 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं. 

मालूम हो की फिल्म को कोरटला सिवा डायरेक्ट कर रहे हैं, जो पहले भी कई हिट फिल्में बना चुके हैं. इस फिल्म के कास्ट की बात की जाए तो फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी हैं.इस फिल्म  की खास बात ये है कि सैफ इसमें विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं और ये उनकी पहली तेलुगु फिल्म होने वाली है. इनके अलावा प्रकाश राज, मेक्का श्रीकांत, शाइन टॉम चाको और नारायण जैसे स्टार्स भी इस फिल्म के कास्ट में शामिल हैं.बताते चले की एडवांस बुकिंग और जूनियर एनटीआर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इस फिल्म के बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद मानी जा रही है.अबी से ही इस  फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.ऐसा मां अज रह अहै की ये 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन आराम से कर सकती है और शायद कुछ नए रिकॉर्ड भी बना सकती है.

No comments:

Post a Comment

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम, चौथे चरण का शेड्यूल जारी..

  बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का तीसरा चरण अभी चल रहा है. उनका यह कार्यक्रम आगे भी चलेगा. इस...