Thursday, November 21, 2024

देश की बेटी ने गर्व बढ़ाया, एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, बिहार सरकार ने किया बड़ा सम्मान...

 भारत की बेटियों ने देश का नाम एक बार फिर रोशन किया है. महिला हॉकी टीम ने राजगीर में चीन को 1-0 से हराकर बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 का खिताब अपने नाम किया। फ़ाइनल का एकमात्र और निर्णायक गोल दीपिका (31’) ने किया, जिससे भारत ने अपना खिताब बचाने में सफलता पाई।भारत ने तीसरी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता।

हॉकी इंडिया ने टीम की इस शानदार जीत पर खिलाड़ियों को 3 लाख प्रति खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को ₹1.5 लाख प्रति सदस्य का इनाम देने की घोषणा की। साथ ही एशियन हॉकी फेडरेशन ने पहली बार पोडियम फिनिश करने वाली टीमों के लिए नकद इनाम घोषित किया। भारत को USD 10,000, चीन को USD 7,000 और जापान को USD 5,000 प्रदान किए जाएंगे।

बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 में भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में बिहार सरकार ने खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए बड़ी नकद पुरस्कार राशि की घोषणा की है। टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा, जो राजगीर हॉकी स्टेडियम में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना है।इसके साथ ही मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को भी 10 लाख का पुरस्कार दिया गया, जबकि सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 5 लाख की राशि से सम्मानित किया गया।


यह सम्मान भारतीय महिला हॉकी टीम की कड़ी मेहनत, अनुशासन और देश के लिए गौरव हासिल करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बिहार सरकार की इस पहल ने राज्य और देश में खेलों को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

मैच का विवरण

पहला हाफ:

खेल के पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार शुरुआत की, लेकिन गोल करने के मौके बनाने में असफल रहीं। भारत और चीन दोनों ने सर्कल में प्रवेश किया, लेकिन चीन की मजबूत डिफेंस ने भारतीय आक्रमण को रोके रखा। हाफटाइम तक स्कोर 0-0 रहा।

दूसरा हाफ:

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही भारत ने एक पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया। नवनीत ने गेंद को दीपिका की ओर पास किया, जिन्होंने सटीक रिवर्स शॉट के जरिए गेंद को गोलपोस्ट के निचले दाएं कोने में डाल दिया। यह गोल मैच का एकमात्र निर्णायक गोल साबित हुआ।

आखिरी क्वार्टर:

चीन ने अंतिम क्वार्टर में जोरदार वापसी करने की कोशिश की और कई मौके बनाए, लेकिन भारतीय डिफेंस दीवार की तरह खड़ी रही। गोलकीपर बिचु देवी और डिफेंस लाइन ने चीन के सभी हमलों को नाकाम कर दिया।

महत्वपूर्ण बिंदु:

भारत ने तीसरी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता।

दीपिका ने खेल का एकमात्र और निर्णायक गोल किया।

हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन ने खिलाड़ियों और टीमों के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की।

CBSE ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया, देखें पूरा विवरण।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तिथियाँ घोषित कर दी हैं। दोनों परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से प्रारंभ होंगी।

CBSE द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी, जिसमें पहला पेपर फिजिकल एजुकेशन का होगा। वहीं, 10वीं की बोर्ड परीक्षा भी उसी दिन, 15 फरवरी 2025 को इंग्लिश विषय के पेपर से शुरू होगी।

पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

 




Tuesday, November 19, 2024

बिहार सरकार ने शिक्षक ट्रांसफर नीति पर लगाई रोक

 बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील सिंह का बड़ा बयान 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ राय मशवरा करने के बाद लिया गया बड़ा फैसला

शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पॉलिसी को सरकार ने तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है

मंत्री सुनील सिंह ने कहा कई शिक्षक और शिक्षक संघ इस पॉलिसी के विरोध में थे इस पॉलिसी से नाराज थे

 इसको ध्यान में रखते हुए फिलहाल ट्रांसफर पोस्टिंग नीति को स्थापित कर दिया गया है जो शिक्षक जहां कार्यरत हैं वही रहेंगे

 नियुक्ति 1लाख 14हजार होगी

 ट्रांसफर पालिसी पर पुनर्विचार किया जाएगा

Monday, November 18, 2024

PM मोदी के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह ने भी 'द साबरमती रिपोर्ट' की सराहना की

 News Image


विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई थी, लेकिन अब यह फिल्म विवादों में भी घिरती नजर आ रही है। यह फिल्म 2002 के गोधरा कांड पर आधारित है, और इसके विषय को लेकर दर्शक दो गुटों में बंटे हुए हैं। कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं, जबकि अन्य इसका विरोध कर रहे हैं।

इस फिल्म की तारीफ पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी, और अब गृह मंत्री अमित शाह ने भी इसे सराहा है। अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि "सच को दबाया नहीं जा सकता, चाहे कोई भी कितनी भी कोशिश करे।" अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "कोई भी शक्तिशाली इकोसिस्टम जितनी भी कोशिश कर ले, वह सच को अंधेरे में नहीं रख सकता। फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' अद्वितीय साहस के साथ इस इकोसिस्टम को चुनौती देती है और उस भयावह घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करती है।"

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म की सराहना की थी। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था, "यह अच्छा है कि सच सामने आ रहा है, और वह भी इस तरीके से कि आम लोग इसे देख सकें। एक झूठा नैरेटिव केवल सीमित समय तक ही टिक सकता है, लेकिन अंततः तथ्य सामने आ ही जाते हैं।"

'द साबरमती रिपोर्ट' 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जबकि कुछ लोग फिल्म की कहानी को सराह रहे हैं, वहीं कुछ इसका विरोध कर रहे हैं और इसके कथानक की आलोचना भी कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

 गिरिराज सिंह का बयान:

"रांची को कराची बनने से बचाना है। झारखंड में मतदान से पहले लोगों को अपने बच्चों और परिवार के भविष्य के बारे में सोचकर वोट करना चाहिए। हेमंत सोरेन और कांग्रेस चाहते हैं कि रांची, कराची, दुमका और साहेबगंज को बांगलादेश बना दिया जाए।"

"वोट जिहाद का नारा अखिलेश यादव की पार्टी की एक नेता ने दिया है। देश में सभी को एकजुट रहने की जरूरत है। खड़गे जी भले ही कांग्रेस के कठपुतली हों, लेकिन उन्होंने जो शब्द इस्तेमाल किए, वह निंदनीय हैं। कांग्रेस ने भारत को लूटा और हिंदू-मुसलमान का भेद पैदा किया।"

"बक्सर में पादरियों ने धर्म परिवर्तन कराया, लेकिन तेजस्वी और महागठबंधन के नेताओं ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।"

"छत्तीसगढ़ के वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने बयान दिया कि शुक्रवार को तकरीर इजाजत लेकर होनी चाहिए, और यह बिल्कुल सही है। मुस्लिम धर्मगुरु देश को तोड़ते हैं, जबकि हिंदू धर्मगुरु देश को जोड़ते हैं।"

"पाकिस्तान में हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का हिस्सा बनने की कोई जरूरत नहीं है।"

"धर्म के नाम पर वोटिंग नहीं होनी चाहिए। बुर्का उतारकर मतदान कराया जाए, और जहां भी मतदान हो रहा है, उसकी निगरानी की जानी चाहिए। अगर किसी ने बुर्का खोलने का विरोध किया, तो उसका डटकर मुकाबला किया जाना चाहिए।"

Thursday, November 14, 2024

PM मोदी के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह ने भी 'द साबरमती रिपोर्ट' की सराहना की

 News Image


झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का आज मतदान हो रहा है कई बूथों पर वोटरों में उत्साह देखा जा रहा है. वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ वोट किया और राज्य के लोगों से झारखंड के हित में अपने-अपने मत का प्रयोग करने की अपील की.

 हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बातें भी रखी.  हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया X पर लिखा-

लोकतंत्र के महापर्व में आज कल्पना के साथ रांची स्थित बूथ केंद्र जाकर मजबूत झारखण्ड के लिए वोट डाला।

सभी मतदाताओं से अपील है कि भारी से भारी संख्या में अपने बूथ केंद्र पहुंच कर वोट अवश्य डालें।

जय झारखण्ड!

 वही वोटिंग से पहले अपने सोशल मीडिया के जरिए हेमंत सोरेन ने लिखा कि -

आज झारखण्ड में लोकतंत्र के महापर्व का आयोजन हो रहा है। आज झारखण्ड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। 24 वर्ष पूरा कर रहे हमारे राज्य को मजबूत बनाने में यह चुनाव एक अहम और दूरगामी भूमिका निभाने जा रहा है। 

झारखण्ड के महान इतिहास, सभ्यता और संस्कृति को सहेज; गरीब, वंचित, शोषित और आधी आबादी को हक-अधिकार देते हुए, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सौहार्दपूर्ण समाज और सतत विकास के कई आयामों को सुनिश्चित कर ही झारखण्ड रूपी पेड़ की जड़ों को सींच कर इसे विराट बनाया जा सकता है। 

जल-जंगल-जमीन और झारखण्ड की अस्मिता की रक्षा के लिए आइए अमर वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों के सपनों के सोना झारखण्ड निर्माण की ओर हम अपना दृढ़, मजबूत और सार्थक कदम बढ़ाएं।

आज के इस महत्वपूर्ण पर्व पर आप सभी से अपील है कि भारी से भारी संख्या में अपने बूथ केंद्रों में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा अन्य को भी प्रेरित करें।

आज मतदान में शामिल समस्त मतदाताओं, मतदानकर्मियों, झामुमो और INDIA गठबंधन के सभी सिपाहियों को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान

जय झारखण्ड!

जीतेगा झारखण्ड!

 वहीं सोशल मीडिया X पर एक ट्वीट में हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधा.  हेमंत ने लिखा-

एक तरफ़ हमने मंईयां के चार किश्तें 57 लाख बहनों के खातों में भेज दी है - वहीं भाजपा मंईयां सम्मान बंद करवाने हेतु एड़ी चोटी का जोड़ लगा रही है।

अजब बेशर्मी है, कल हाई कोर्ट में मंईयां सम्मान के ख़िलाफ़ किए केस नंबर  PIL 5145/2024 सूचीबद्ध है और तानाशाह पूरी ताक़त से इस योजना को बंद करवाने में जुटी हुई है।

Wednesday, November 13, 2024

इंडिया शब्द का दुरुपयोग, महुआ मांझी के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत


भाजपा ने महुआ मांझी के चुनाव प्रचार में 'इंडिया' शब्द के उपयोग को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल, जो भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में था, चुनाव आयोग पहुंचा और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास जाकर महुआ मांझी के खिलाफ शिकायत दी।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि रांची के सुजाता चौक से लेकर ओवर ब्रिज के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्रत्याशी महुआ मांझी के प्रचार हेतु एक बड़ा होर्डिंग लगाया गया है, जिसमें 'इंडिया' शब्द का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोई भी व्यक्ति अपने व्यक्तिगत प्रचार में 'इंडिया' शब्द का प्रयोग नहीं कर सकता। श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि महुआ मांझी को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलाइंस (INDIA) पार्टी से समर्थन प्राप्त है, लेकिन अगर आप गठबंधन का नाम होर्डिंग में लिखते हैं, तो 'इंडिया' शब्द का इस्तेमाल करना गलत है। इसके बजाय, वह 'INDI' गठबंधन लिख सकती थीं।

प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले के साक्ष्य के रूप में होर्डिंग की तस्वीर भी चुनाव आयोग को सौंप दी। चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में पुष्कर तिवारी भी शामिल थे।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम, चौथे चरण का शेड्यूल जारी..

  बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का तीसरा चरण अभी चल रहा है. उनका यह कार्यक्रम आगे भी चलेगा. इस...